आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड 2021

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड 2021 | डाउनलोड करे , Ayushman Bharat Arogya Card 24th April 2021 by Afsha Gul जन आरोग्य गोल्डन कार्ड ऑनलाइन | Ayushman Bharat Yojana Golden Card | आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड डाउनलोड | PM Ayushman Bharat Golden Card Online Download Ayushman Bharat Golden Card एक ऐसा कार्ड है जिसकी सहायता से देश का कोई भी व्यक्ति आयुष्मान भारत योजना में चुने गए सरकारी और निजी हॉस्पिटलों में अपना 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते है | यह गोल्डन कार्ड उन गरीब लोगो को मिलेगा जो आयुषमान भारत योजना के लाभार्थी होंगे | भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रकिया को शुरू किया जा चूका है और कोई भी व्यक्ति जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आवेदन करने के बाद स्वर्ण कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते है या इसका प्रिंट भी निकलवा सकते है | Table of Contents PM Jan Arogya Card 2021 | Download Ayushman Bharat Golden Card आपके द्वार आयुष्मान अभियान के अंतर्गत किया गया 9 लाख लाभार्थियों का सत्यापन आपके द्वार आयुष्मान अभियान के अंतर्गत किए गए सत्यापित लाभार्थियों की संख्या Ayushman Bharat Golden Card In Highlights आयुष्मान भारत कार्ड कार्ड बनवाना हुआ फ्री एनएचए का सीएससी से समझौता Ayushman Bharat Jan Arogya Card 2021@pmjay.gov.in आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड (PMJAY) का उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना 2021 पीएम जन आरोग्य योजना 2021 Pradhanmantri Jan Arogya Card 2021 के दस्तावेज़ आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड प्राप्त करने के लिए पात्रता की जांच कैसे करे? आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करे? आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड कैसे बनवाये? जनसेवा केंद्र द्वारा पंजीकृत और निजी हॉस्पिटलों के द्वारा PM Jan Arogya Card 2021 | Download Ayushman Bharat Golden Card आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड देश के हर गरीब लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराये जा रहे है यह स्वर्ण कार्ड केवल उन लोगो को मिलेंगे जिनका नाम आयुष्मान भारत लाभार्थी सूची में आएगा | देश के जो लोग इच्छुक लाभार्थी अपना गोल्डन कार्ड बनवाना चाहते है तो वह बड़ी ही आसानी वह अपने नज़दीकी जन सेवा केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते है और वही से ही जन आरोग्य गोल्डन कार्ड भी बनवा सकते है | प्यारे दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से जुडी सभी जानकारी जैसे आप किस प्रकार स्वर्ण कार्ड बनवा सकते है ,लाभ आदि प्रदान करने जा रहे है अतःहमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े और लाभ उठाये | Ayushman Bharat Golden Card आपके द्वार आयुष्मान अभियान के अंतर्गत किया गया 9 लाख लाभार्थियों का सत्यापन 1 फरवरी 2021 से आपके द्वार आयुष्मान अभियान आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण एवं पिछड़े हिस्सों में रहने वाले लाभार्थियों को आयुष्मान योजना की जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी के साथ उन्हें इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। इस समय यह अभियान पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तराखंड तथा अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों का सत्यापन भी किया जाता है। जिसके पश्चात उनका गोल्डन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाती है। लाभार्थी द्वारा गोल्डन कार्ड सीएससी केंद्र और यूटीआईआईटीएसएल केंद्र से भी निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। इस अभियान के अंतर्गत 25 मार्च 2021 को 9.42 लाख आयुष्मान लाभार्थियों का सत्यापन किया गया है। यह संख्या एक ऐतिहासिक संख्या बन गई है। केवल छत्तीसगढ़ से ही 6 लाख से ज्यादा लाभार्थियों का सत्यापन किया गया है। आपके द्वार आयुष्मान अभियान के अंतर्गत पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थियों का सत्यापन किया गया है। आपके द्वार आयुष्मान अभियान के अंतर्गत किए गए सत्यापित लाभार्थियों की संख्या राज्य का नाम संख्या छत्तीसगढ़ 6 लाख मध्य प्रदेश 1,23,488 उत्तर प्रदेश 80,377 पंजाब 38,488 उत्तराखंड 7,460 हरियाणा 8,247 बिहार 16,070 Ayushman Bharat Golden Card In Highlights योजना का नाम आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड इनके द्वारा शुरू की गयी केंद्र सरकार द्वारा लाभार्थी देश के नागरिक उद्देश्य गोल्डन कार्ड प्रदान करना ऑफिसियल वेबसाइट आयुष्मान भारत कार्ड कार्ड बनवाना हुआ फ्री जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं आयुष्मान भारत योजना सरकार द्वारा 2017 में लांच की गई थी। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹500000 तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर प्रदान किया जाता है। इस योजना का लाभ लगभग 1 करोड़ 63 लाख से ज्यादा लाभार्थी उठा रहे हैं। आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से लाभार्थी किसी भी निजी अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा पात्रता कार्ड को फ्री कर दिया है। जिसके लिए ₹30 शुल्क का भुगतान करना पड़ता था। इस फैसले से गरीब परिवारों को काफी राहत मिलेगी। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी पात्रता कार्ड बनवाने के लिए सामान्य सेवा केंद्र से संपर्क करते थे और ग्रामीण स्तर के ऑपरेटर को ₹30 का भुगतान करते थे। जिसके बाद उन्हें कार्ड प्राप्त होता था। लेकिन अब यह कार्ड प्राप्त करना पूरी तरह से फ्री है। लेकिन यदि आपको डुप्लीकेट कार्ड बनवाना है या आपको कार्ड को दोबारा से प्रिंट करना है तो आपको ₹15 का भुगतान करना होगा। यह कार्ड लाभार्थियों को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के बाद प्रदान किया जाएगा। एनएचए का सीएससी से समझौता नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने सीएससी के साथ समझौता किया है। जिसके अंतर्गत यह तय किया गया है कि पहली बार आयुष्मान कार्ड जारी होने पर नेशनल हेल्थ अथॉरिटी सीएससी को ₹20 का भुगतान करेगी। जिससे कि सिस्टम को और बेहतर बनाया जा सके। इस समझौते का एक उद्देश्य यह भी है कि इस योजना के अंतर्गत पीवीसी आयुष्मान कार्ड तैयार किया जा सके। आपको बता दें कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए पीवीसी कार्ड बनवाना अनिवार्य नहीं है। जिन लाभार्थियों के पास पुराने कार्ड है उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। पीवीसी कार्ड बनवाने का एक उद्देश्य यह है कि इसके माध्यम से अधिकारियों को लाभार्थी की पहचान करने में आसानी होती है। Ayushman Bharat Jan Arogya Card 2021@pmjay.gov.in देश के गरीब लोग जो आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अपनी बीमारी का इलाज नहीं करवा पाते और अपनी बीमारी से जूझते रहते है उन लोगो के लिए भारत सरकार ने सभी गरीब लोगो के Ayushman Bharat Golden Card 2021 बनाने के आदेश दिए है इस स्वर्ण कार्ड के ज़रिये वह अपनी बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज मुफ्त में करा सकते है उन लोगो को सरकार 5 लाख रूप तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रही है | इस योजना के तहत लोग बड़ी ही आसानी से अपना गोल्डन कार्ड प्राप्त कर सकते है | आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड देश के हर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो में बनाये जा रहे है जिन लोगो के अभी तक स्वर्ण कार्ड नहीं बनवाये है वह जल्द से जल्द बनवा ले | आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड (PMJAY) का उद्देश्य इस PMJAY Golden Card देश को उपलब्ध करवाने का सरकार का उद्देश्य देश के हर गरीबी रेख से नीचे आने वाले परिवारों को 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करना और उनकी आर्थिक रूप से मदद करना | जैसे कि आप लोग जानते है आज भी देश बहुत से लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है और उनके पास अपना इलाज करवाने के लिए पैसे नहीं होते इन सभी परेशानियो के देखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को शुरू किया है जिससे किसी भी गरीब आदमी को बीमारी से बचाया जा सके |इस योजना के तहत सालाना देश के लगभग 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है | आयुष्मान भारत योजना 2021 इस योजना को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वर्ष 2018 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण मिशन के अंतर्गत शुरू की गयी है | जन आरोग्य योजना 2021 के अंतर्गत देश के आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा केंद्र सरकार की तरफ से प्रदान किया जा रहा है जिससे लोग अपनी बीमारी का अस्पतालों में 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते है यह योजना देश सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है जिससे भारत देश को स्वस्थ बनाने में सहायता मिलेगी | पीएम जन आरोग्य योजना 2021 इस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत पहले 1350 उपचार जैसे सर्जरी ,मेडिकल डे केयर ट्रीटमेंट ,डायग्रोस्टिक आदि पैकेज को शामिल किया गया था लेकिन अब इसमें 19 अन्य आयुर्वेदिक ,होम्योपैथिक ,योग ,यूनानी उपचार पैकेज को शामिल कर लिया गया है | देश के गरीब नागरिक इन सभी बीमारियों का इलाज योजना के तहत अपना गोल्डन कार्ड बनवाकर निजी और सरकारी हॉस्पिटलों में जाकर मुफ्त में करवा सकते है और अपनी बीमारी से मुक्त हो सकते है और हस्पतालो में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा |तो देश के लोग जल्द से जल्द अपना गोल्डन कार्ड जन सेवा केंद्र से बनवा ले और हॉस्पिटलों में इसका लाभ उठाये | Pradhanmantri Jan Arogya Card 2021 के दस्तावेज़ आधार कार्ड मोबाइल नंबर राशन कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड प्राप्त करने के लिए पात्रता की जांच कैसे करे? देश के जो लाभार्थी Ayushman Bharat Golden Card सूची में पात्रता के अनुसार शामिल किये जायेगा वही लोग जन आरोग्य गोल्डन कार्ड को डाउनलोड कर सकते है | हमने आपको नीचे पूरी प्रकिया दी हुई है उसे ध्यानपूर्वक पढ़े | सर्वप्रथम आपको आयुष्मान भारत योजना की Official Website पर जाना होगा | Official Website पर जाने के बाद आपके सामने वेब पेज खुल जायेगा | इस वेब पेज पर आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर ,और कैप्चा कोड को भरना होगा | इसके बाद आखिर में जनरेट OTP पर क्लिक करना होगा क्लिक करने के तुरंत बाद ही आपके पंजीकृत मोबाइल फ़ोन पर एक OTP आएगा | फिर खाली बॉक्स में इस OTP को भरना होगा | इसके बाद आपके सामने कुछ विकल्प दिखाई देंगे जैसे 1 .नाम से 2 .मोबाइल नंबर से 3 .राशन कार्ड के द्वारा 4 .RSBI URN द्वारा वांछित विकल्प पर क्लिक करके अपना नाम खोजे इसके बाद पूछे गयी सभी जानकारी भरे | फिर आपके सामने खोज परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगा | आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करे? देश के लोग अपना Ayushman Bharat Golden Card जन सेवा केंद्र और डीएम के कार्यालय से प्रिंट करवा सकते है लेकिन आप गोल्डन कार्ड वही से डाउनलोड कर सकते है जहा से आपने बनवाया है और जिस एजेंट से बनवाया है वही आपको डाउनलोड करके देगा | नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे | सर्वप्रथम आपको Ayushman Bharat Cloud Website पर जाना होगा | क्लाउड वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा | आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड इस होम पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा इस लॉगिन का फॉर्म खुलेगा इसमें आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर SIGN IN के बटन पर क्लिक करे | इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा इसमें आपको आधार नंबर डालकर आगे बढ़े और अगले पेज पर अपने अगुठे का निशान वेरीफाई करना होगा | अंगूठा वेरीफाई करने के बाद अगला पेज खुलेगा इस पेज पर आपको बहुत से ऑप्शन देखे देंगे जिसमे से आपको अप्रूवड बेनिफिशियरी के ऑप्शन पर क्लिक कर दे | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने गोल्डन कार्ड अप्रूव हुआ है उसकी लिस्ट आ जाएगी | फिर लिस्ट में अपना नाम देखे और उसके आगे कंफर्म प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक कर दे | ऑप्शन के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप जन सेवा केंद्र वेलेट पर रीडायरेक्ट हो जायेगा | इसके पश्चात् CSC वेलेट में अपना पासवर्ड डाले फिर पासवर्ड के बाद वेलेट पिन डाले | इसके बाद आप फिर से होम पेज पर आ जायेगे | फिर आपको केंडिडेट के नाम के आगे डाउनलोड कार्ड का विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक कर दे और गोल्डन कार्ड को डाउनलोड कर ले | इस तरह आप अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड डाउनलोड कर सकते है | आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड कैसे बनवाये? देश के जो इच्छुक लाभार्थी PMJAY गोल्डन कार्ड बनवाना चाहते है तो वह निचे दिए गए तरीके को फॉलो करे | और लाभ उठाये | आप लोग दो जगहों से अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है | जनसेवा केंद्र द्वारा सर्वप्रथम आवेदक को अपने नज़दीकी जनसेवा केंद्र जाना होगा जन सेवा केंद्र वाले आपका नाम आयुष्मान भारत योजना की सूची में देखेंगे | अगर आपका नाम आयुष्मान भारत योजना सूची में उपलब्ध होगा तो उन्हें गोल्डन कार्ड दिया जायेगा | इसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेज़ों जैसे आधार कार्ड ,राशन पत्रिका ,पंजीकृत मोबाइल नंबर आदि को जन सेवा केंद्र के एजेंट को ले जाकर दे दे | जिससे एजेंट आपका सफल पंजीकरण करेगा और आपको पंजीकरण आईडी प्रदान करेगा | फिर जनसेवा केंद्र वाले आपको 10 से 15 दिनों में आयुष्मान कार्ड प्रदान करेंगे और आपको गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए 30 रूपये की फीस देनी होगी | पंजीकृत और निजी हॉस्पिटलों के द्वारा सर्वप्रथम आपको अपने नज़दीकी निजी या सरकारी अस्पतालों में अपने दस्तावेज़ों जैसे आधार कार्ड ,राशन पत्रिका ,पंजीकृत मोबाइल नंबर आदि के साथ जाना होगा | इसके बाद आपका नाम जन आरोग्य योजना की सूची में जाँचा जायेगा | इस सूची में नाम आने के बाद ही आपको आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जायेगा | National Scholarship Portal (NSP) 2021: Registration, Login & Online Status स्टार्स योजना (STARS) 2021: सभी जानकारी Stars Scheme उद्देश्य व लाभ

Comments